फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज और योग प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शतरंज और योग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत,बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागी सहारनपुर और गाजियाबाद में प्रस्तावित रीजनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या कंचन जोशी ने किया। उन्होंने योग और खेल गतिविधियों का महत्व बताया। कहा कि खिलाड़ी अनुशासन में रहकर प्रतिभाग करें, इससे उनका भविष्य और भी उज्ज्वल होगा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नरेंद्र सिंह, केएस पांग्ती और अनुराग शर्मा निभाई। शतरंज प्रतियोगिता में यूएस नगर के अभिषेक, पिथौरागढ़ के नवल, चंपावत के दीपक कुमार, नैनीताल के मयंक गोस्वामी, योग प्रतियोगिता में सोनू भट्ट, हिमांशु पालीवाल, सौरभ भंडारी, अरुण पुनेठा, सूरज भट्ट, राकेश कुमार, अजय कुमार, कृष्णा कुमार, अभय कबडवाल, राहुल सती, अर्जुन कुमार सहित तमाम खिलाड़ी चयनित हुए। कार्यक्रम संयोजक डीसी जोशी ने बताया कि विजेता प्रतिभागी रीजनल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। उप प्रधानाचार्य पारस लाल ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में जीसी कश्मीरा, गीता गड़ाकोटी, सत्येंद्र माही, अनीता, नविता सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें