फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतिशा ने सीए की परीक्षा में देश में पाई 12 वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर ऑक टॉवर में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय कुमार बंसल की बेटी नीतीशा बंसल ने सीए फ ाइनल की परीक्षा में देश में 12 वीं रैंक लाकर शहर का नाम रोशन किया है। नीतीशा ने 21 साल में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है। इस समय वह चार्टर्ड एकाउंटेंसी की जानी-मानी फर्म अर्न्स्ट एंड यंग (ई एंड वाई) में ट्रेनिंग कर रही है। नीतीशा की कामयाबी पर घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

नीतीशा ने यह सफलता पहले ही प्रयास में हासिल की है। नीतिशा की माता मीनू बंसल गृहणी हैं। बड़े भाई दीपांशु बंसल भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। नीतिशा ने इंटरग्रेटेड प्रोफेशनल कांपिटेंस कोर्स (आईपीसीसी) परीक्षा में भी देश में 9वीं रैंक हासिल की थी। 12 वीं तक की पढ़ाई हल्द्वानी के बिड़ला स्कूल से करने वाली नीतीशा को संगीत का भी शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें