फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 बार फोन कॉल, फिर भी नहीं हुआ हल

Sun, 11 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नगर निगम की कार्यप्रणाली के कारण पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। वार्ड में दो जगह सीवर लाइन चोक है। इसका गंदा पानी सड़कों और नालियों में बह रहा है। ये हाल तब है जब वार्ड वासियों ने नगर निगम को 100 कॉल और सात बार खुद जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


सुभाष कालोनी निवासी हसीन उद्दीन ने नगर निगम के अधिकारियों को सीवर सही कराने के लिए 100 कॉल की हैं। वहीं अपने लड़के को सात बार शिकायत करने के लिए नगर निगम कार्यालय में भेजा। इसके बाद भी 30 दिन से सीवर का पानी सड़क और नालियों में बह रहा है।

वहीं वार्ड के कई लोगों ने नलों में सीवर का गंदा पानी आने की बात कही। साथ ही आरोप लगाया कि इसके लिए भी जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। 
विज्ञापन


ऐसे आ रहा है नलों में गंदा पानी

जल संस्थान शहर में कई साल पुरानी लाइनों से पेयजल आपूर्ति कर रहा है। पेयजल की पुरानी लाइन जीर्ण-क्षीर्ण होने के कारण जगह-जगह से टूटी हुई है। गर्मियों में पानी की खपत बढ़ जाती है। खपत के हिसाब से आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग मोटर के माध्यम से पानी खींचते हैं। इससे टूटी हुई लाइनों से गंदा और सीवर का पानी नलों में आ रहा है। 

क्या कहते हैं लोग - 

नलों में गंदा पानी आ रहा है। गंदा पानी की वजह से वार्ड नंबर चार में 300 लोग पीलिया की चपेट में आ गए हैं। जल संस्थान को इस बारे में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है - रिफाकत मियां वार्ड नंबर चार

पेयजल लाइन में सीवर का पानी आ रहा है। वार्ड में सीवर लाइन चोक होने के कारण सीवर नालियों में बह रहा है। पानी की कमी के कारण मोटर लगाने से लीक लाइनों से सीवर का पानी घरों में आ रहा है। उनके परिवार के सात लोग पीलिया की चपेट में हैं - चंद्रपाल सिंह तोमर जवाहर कालोनी

जल संस्थान की लापरवाही के कारण लोग सीवर का पानी पीने को मजबूर हैं। जल संस्थान ने सीवर के बगल में पेयजल लाइन डाली है। लाइन लीक होने के कारण सीवर का पानी नलों में आ रहा है। पानी से सीवर की बदबू आ रही है। उनके परिवार में तीन लोग पीलिया से पीड़ित हैं - ललित रौतेला सुभाषनगर

पूरे सुभाषनगर में 20 परिवार गंदे पानी की वजह से पीलिया की चपेट में हैं। जलसंस्थान की पेयजल लाइनों में सीवर और नालियों का गंदा पानी आ रहा है। उनकी बेटी पीलिया को इससे पीलिया हो गया है - हेमंत रौतेला सुभाष नगर
 
आरओ का प्रयोग हम नहीं करते हैं। पानी पीने से पीलिया हो गया है। पानी बहुत गंदा है। जलसंस्थान को कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है - शशि कपूर सुभाषनगर

जल संस्थान की खराब पेयजल लाइनों की वजह से क्षेत्र में गंदा पानी नलों में आ रहा है। इस कारण आवास विकास- सुभाष कालोनी में 100 लोग से अधिक पीलिया की चपेट में आ गए हैं - मुकुल चंद्रा निवासी सुभाष कालोनी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें