फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारी से 10 हजार चुराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने शनिवार को रेलवे तिराहे से चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के दस हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रानीबाग निवासी इंदर सिंह भंडारी ने 14 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर दी कि मैनपुरिया लखनऊ निवासी आशीष गुप्ता एक मकान में किराएदार था। छह माह का किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने उसका कमरा खाली करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद इंदर ने उसे एक रात ठहरने के लिए कमरा दिया। आरोप है कि रात में उसने अलमारी से दस हजार रुपये चुरा लिए। सुबह वह दुकान पर चले गए जब घर लौटे तब उन्हें चोरी का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत को पता चला कि आरोपी लखनऊ से आया है। उपनिरीक्षक दलीप कुमार ने उसे रेलवे तिराहे पर गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें