फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना : जल निगम नहीं बनाएगा सड़क

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमृत योजना के तहत पेयजल और सीवर लाइनों को बिछाने के दौरान उखाड़ी र्गइं सड़कों की मरम्मत अब लोक निर्माण विभाग करेगा। जल निगम ने बाकायदा इसके लिए लोक निर्माण विभाग को 1.01 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जलनिगम की ओर से बनाई गईं सड़कों की गुणवत्ता पर पार्षद कई बार सवाल उठा चुके हैं। इसके बाद मेयर जोगेंद्र रौतेला ने शहरी विकास सचिव को सड़क बनाने का काम जलनिगम से हटाकर लोक निर्माण विभाग को देने का सुझाव दिया। शासन ने सुझाव मान लिया। मेयर ने बताया कि शासन से हुई वार्ता के क्रम में जल निगम ने लोनिवि को 1.01 करोड़ रुपये दे दिए हैं। आवास विकास, न्यू आवास विकास, वैशाली कॉलोनी, शीशमहल क्षेत्र में यूनियन बैंक वाली गली की सड़कों की मरम्मत लोनिवि करेगा।
पार्षद की अपील, जल्द लें ले कनेक्शन
हल्द्वानी। आवास विकास की पार्षद दीपा ने लोगों से अपील की है कि वे सीवर और पेयजल लाइन का कनेक्शन जल्द से जल्द ले लें। एक सप्ताह के बाद सड़क पर डामरीकरण का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद कनेक्शन लेने पर लोगों को रोड कटिंग का चार्ज देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें