फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह भवन स्वामियों पर 10-10 हजार का जुर्माना

Thu, 21 Apr 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
जुर्माना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र सती के नेतृत्व में पुलिस ने तल्लीताल क्षेत्र के हरिनगर, धोबीघाट और बूचड़खाना क्षेत्र में किराएदारों और मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बगैर सत्यापन के किराएदार रखने के आरोप में पुलिस ने छह किराएदारों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक सती ने बताया अभियान के दौरान उक्त क्षेत्रों में 200 लोगों का सत्यापन किया गया। बगैर सत्यापन के किराएदार रखने के मामले में पुलिस ने हरिनगर निवासी चंद्रा जोशी, शांति देवी, जावेद खान, इकबाल अहमद, जाकिर हुसैन और नदीम का दस-दस हजार रुपये का कोर्ट चालान किया। सत्यापन के दौरान क्षेत्र में 22 बंगाली परिवार भी मिले जो कबाड़ का काम करते हैं।

सती ने सभी बंगाली परिवारों को निर्देश दिए कि वह अपने अपने पहचान पत्र और संबंधित अभिलेख थाने में उपलब्ध कराएं ताकि उनका सत्यापन हो सके। इस मौके पर तल्लीताल के थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ब्रजवाल ने लोगों को हिदायत दी कि किसी भी किराएदार को रखने से पहले वह अनिवार्य रूप से उसका पुलिस सत्यापन कराएं। ऐसा न करने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें