फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें शेषः मन्ना डे को मंच पर देख नहीं चढ़े मुकेश

Sat, 26 Oct 2013 12:48 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
वह जितने उम्दा कलाकार थे उतने ही सरल और मिलनसार इंसान भी थे। करीब ढाई दशक पहले मन्ना डे तीर्थनगरी में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में फोटोग्राफी करने वाले दिलीप शर्मा मन्ना डे से हुई मुलाकात को अपने जीवन के खास लम्हों में शुमार करते हैं। उस समय के संस्मरण उन्होंने अमर उजाला से साझा किये।

पढें, ...जुर्म करने से पहले यहां मिलता है ‘दावतनामा’

भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया
बकौल दिलीप मुनिकीरेती में प्रख्यात संत शिवानंद सरस्वती के जन्म शताब्दी समारोह में मन्ना डे ने भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। वे इस दौरान सभी से बेहद आत्मीयता से मिले।
विज्ञापन


दिलीप कहते हैं कि मन्ना डे साधारण व्यक्तित्व के असाधारण कलाकार थे। जब उनसे बातचीत की तो उन्होंने पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली और आशीर्वाद दिया।

पढें, रामदेव का भाई सामने नहीं आया तो होगी कुर्की

सीख दिलीप को आज भी याद
जीवन में हमेशा मेहनत और ईमानदारी से काम करने की उनकी सीख दिलीप को आज भी याद है। कार्यक्रम में उन्होंने सहजता से सबके साथ फोटो खिंचवाए थे। इस कार्यक्रम में भजन गायक हरिओम शरण, नंदिनी शरण, नितिन मुकेश समेत कई नामी कलाकार शामिल हुए थे।

पढें, राष्ट्रीय सुरक्षा में बड़ी चूक, आईएमए में फर्जी भर्तियां

नितिन ने कहा, मैं इस योग्य नहीं
दलीप के अनुसार कार्यक्रम के मंच पर शिवानंद आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती समेत कई संत, महात्मा और गायक मन्ना डे, पुरुषोत्तम दास जलोटा आदि नामी कलाकार मौजूद थे।
विज्ञापन


पढें, बोले 'दरोगा' कुलपति, जानते हो ना मेरी पहुंच!

इस दौरान गायक नितिन मुकेश को भी मंच पर आमंत्रित किया गया। मगर उन्होंने संतवृंद और संगीत की महान विभूतियों की मौजूदगी में यह कहते हुए मंच साझा नहीं किया कि वे अपने आप को इतने सम्मानित मंच पर बैठने योग्य नहीं समझते। वह दर्शक दीर्घा में ही बैठे। बड़ों के प्रति उनके इस आदर को सभी ने सराहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें