फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी में समाया एक घर और तीन दुकानें

Tue, 09 Jul 2013 12:22 PM IST
अगस्त्यमुनि/श्रीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जोरदार बारिश ने मंदाकिनी घाटी के लोगों में फिर दहशत पैदा कर दी है। बारिश के कारण मंदाकिनी नदी फिर उफान पर आ गई, जिससे पुराना देवल के समीप एक आवासीय भवन और चार दुकानें इसमें समा गई।
विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज

इसके अलावा पानी के बहाव से गंगानगर पुल एप्रोच मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे पुल से आवाजाही प्रभावित हो गई है। वहीं भू-कटाव के कारण विजयनगर बाजार भी खतरे की जद में आ गया है।

मंदाकिनी घाटी में रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के कारण मंदाकिनी नदी के उफान पर आते ही जवाहरनगर, बेडूबगड़, गंगानगर, विजयनगर, चंद्रापुरी, सौडी समेत अगस्त्यमुनि क्षेत्रांतर्गत के लोग घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।
विज्ञापन


दहशत में जागकर काटी रात
पूरी रात लोगों ने दहशत में जागकर काटी। मंदाकिनी नदी का पानी बढ़ने से अगस्त्यमुनि नदी किनारे के कुछ आवासीय भवनों में भी पानी घुस गया। विजयनगर बाजार के निचले हिस्से में भू-कटाव सक्रिय है, जिससे धीरे-धीरे बाजार की नींव कमजोर होती जा रही है। वहीं बारिश के कारण गंगानगर के समीप विद्युत सप्लाई पोल नदी में बहने से रविवार रात एक बजकर तीस मिनट से विद्युत आपूर्ति ठप है।

खतरे के निशान से कुछ दूर अलकनंदा
चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में हो रही लगातार बारिश से अलकनंदा का जल स्तर काफी बढ़ गया है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से नदी किनारे से आवासीय भवनों को खाली करा दिया है। सोमवार सुबह नौ बजे तक अलकनंदा नदी का जल सतर 536 मीटर था, जो खतरे के निशान से मात्र चार मीटर कम है।

पुल बहने से मद्महेश्वर घाटी का संपर्क कटा
केदारनाथ मंदिर पहुंच मार्ग बंद होने के बाद अब द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर पहुंच मार्ग भी बाधित हो गया है। रविवार रात भारी के कारण मद्महेश्वर घाटी को जोड़ने वाला घट गदेरा पुल ध्वस्त होने के कारण पूरी घाटी का संपर्क अन्य स्थानों से कट गया है। पुल बहने से आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें