पूर्वी नयार नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से युवक का शव मिला।
थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि अमन असवाल (19) पुत्र यशपाल सिंह निवासी नगर गांव ब्लॉक कल्जीखाल सोमवार दोपहर गांव के अन्य युवकों के साथ पूर्वी नयार में नहाने गया था। काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं निकला, तो साथियों ने इसकी सूचना सतपुली थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने नदी में युवक की खोजबीन शुरू की। एक घंटे के बाद स्थानीय तैराकों व एसडीआरएफ टीम की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया। युवक को 108 सेवा से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।