फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस में इलाज महंगा करने पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटद्वार बेस अस्पताल में धरना देते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
बेस अस्पताल के चिकित्सा शुल्क में बढ़ोतरी और पार्किंग शुल्क लिए जाने के विरोध मेें युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल परिसर में सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से बेस अस्पताल में बढ़ाए गए चिकित्सा शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल के मुख्य गेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष अमित राज ने कहा कि कोरोना काल में पहले ही लोग बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और सरकार ने बेस अस्पताल में ओपीडी की पर्ची, ब्लड टेस्ट, ऑपरेशन सहित सभी चिकित्सा सुविधाओं में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। यही नहीं अस्पताल में आने वाले गरीब तबके के लोगों से जबरन पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता मनोज बिष्ट, सुधांशु नेगी, राजीव पटवाल, नरेश कोटनाला, नीरज रौतेला, विनोद नेगी, अजय बहुखंडी, सौरभ पांडे, जयराज सिंह रावत, भास्कर प्रजापति, राजा आर्य, संजीव गौड़ और सूरज प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें