फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई अग्निपथ योजना को युवा विरोधी बताते हुए विरोधस्वरूप तहसील चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से योजना को अविलंब वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना बेरोजगार युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। कहा कि केंद्र सरकार की मंशा इस योजना को लागू कर भावी पीढ़ी को अभावग्रस्त जीवन व्यतीत कर मजबूर करना और महज धर्म की राजनीति की सोच अपनाने के लिए विवश करना है। कहा कि आंदोलनकारी नौजवानों के सरकारी उत्पीड़न का पुरजोर विरोध किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रुपेंद्र सिंह नेगी, जिला मंत्री अनिल रतूड़ी, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, मोहम्मद जावेद, मनोज रावत और प्रदीप रावत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें