फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: शाम चार बजे तक पांच ब्लॉकों में 54.92 फीसदी मतदान

विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
कोटद्वार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में शुक्रवार को पांच ब्लॉकों के सभी पोलिंग बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। इस मौके पर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। शाम चार बजे तक दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल, एकेश्वर और जयहरीखाल में कुल 54.92 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

जनपद के अन्तर्गत सभी पांच ब्लॉकों में सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआत में सभी ब्लॉकों में मतदान की प्रक्रिया धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान की प्रक्रिया में तेजी आई। सुबह दस बजे तक दुगड्डा में 9.8 फीसदी, यमकेश्वर 7 फीसदी, द्वारीखाल में 9 फीसदी, एकेश्वर में 7.6 फीसदी और जयहरीखाल में 8.2 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर बारह बजे तक दुगड्डा में 23.2 फीसदी, यमकेश्वर में 22 फीसदी, द्वारीखाल में 20.9 फीसदी, एकेश्वर में 21.6 फीसदी और जयहरीखाल में 21.2 फीसदी मतदान हुआ। शाम दो बजे तक दुगड्डा में 35.5, यमकेश्वर में 38.2 फीसदी, द्वारीखाल में 36.8 फीसदी, एकेश्वर में 37.7 फीसदी और जयहरीखाल में 37.9 फीसदी मतदान हुआ। शाम चार बजे तक दुगड्डा में 60.04 फीसदी, यमकेश्वर मेकं 52.8 फीसदी, द्वारीखाल में 54.8 फीसदी, एकेश्वर में 53.8 फीसदी और जयहरीखाल में 53.2 फीसदी मतदान हुआ।
डीएम ने किया एकेश्वर ब्लॉक में चार पोलिंग बूथों का निरीक्षण
सतपुली/कोटद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) धीराज सिंह गर्ब्याल ने एकेश्वर ब्लॉक के रिंगग्वाड़ी, गजेरा, सिमारखाल, पातल आदि मतदेय स्थलों में मतदान प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मतदान की जानकारी ली। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें