फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिखणीखाल- लैंसडौन मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
लैंसडौन। रिखणीखाल से लैंसडौन आ रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए दो लोगों को कैंट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही हरकत में आए पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य चलाया। कार हादसा शुक्रवार सुबह करीब दस बजे हुआ।
विज्ञापन

तहसीलदार सोहन सिंह असवाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे रिखणीखाल के बूंगा मल्ला गांव से एक अल्टो कार में सवार होकर चार लोग दवाई लेने के लिए लैंसडौन आ रहे थे। डेरियाखाल के निकट जलेथा मोड़ पर करीब 10 बजे अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से पलटते हुए करीब 25 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिर गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। चिल्लाने की आवाज सुन कर लोगों ने तत्काल पुलिस को दुर्घटना की सूचना और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल और लैंसडौन पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। कार में सवार बूंगा मल्ला निवासी कलावती (35) पत्नी धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि बूंगा मल्ला निवासी चालक संतोष कुमार (35) पुत्र महेशानंद, दिनेश चंद्र (50) पुत्र बिंदन लाल और सुदामा भारद्वाज (45) पुत्र रामदयाल घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 की मदद से कैंट चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया। कोटद्वार बेस अस्पताल जे जाते समय रास्ते में बूंगा मल्ला निवासी दिनेश चंद्र पुत्र बिंदन लाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें