राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 19 वर्ष से कम आयु के 90 छात्र-छात्राओं को कृमि नियंत्रण की दवाई (एल्बेंडाजोल) खिलाई गई।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कलालघाटी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डा. एएस नेगी ने छात्र-छात्राओं को कृमि संक्रमण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक साल से 19 साल तक के बच्चों को पेट में कीड़े की दवा जरूर खानी चाहिए। कहा कि अधिकांश बच्चों में पेट से संबंधित अधिक बीमारियों का खतरा होता है। इस वजह से बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, मितली, उल्टी व दस्त होना और वजन में कमी होना जैसे दुष्प्रभाव होते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजीव रतन, पीटीए अध्यक्ष सतीश चंद्र ओड़वाल, डा. विनय देवलाल, डा. उषा सिंह, भोलानाथ, अरविंद सिंह, इंदु मलिक, गीता रावत शाह, संदीप कुमार, कै. जी जैन, कपिल व अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।