फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: तीन गुलदारों की मौत का हुआ खुलासा, कुत्ते का जहरीला शव बना कारण

Thu, 08 Aug 2019 04:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिले की सीमा पर स्थित लालढांग क्षेत्र के जंगल में तीन गुलदार मृत मिलने के मामले का खुलासा हो गया है। तीनों गुलदार की मौत कुत्ते का जहरीला शव खाने से हुई है। वन विभाग के एसओजी टीम प्रभारी अनुराग जुयाल की टीम ने आज इस बात का खुलासा किया। मामले में लालढांग क्षेत्र से सुखपाल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि गुलदार उसके कुत्ते को उठाकर ले गया था। हमले में कुत्ते का एक बच्चा घायल हो गया था। बच्चे के घाव में कीड़े पड़ने पर उसने तेज जहर डाला था। इसके बाद कुत्ते का बच्चा मर गया। सुखपाल ने कुत्ते को जंगल में फेंक दिया। कुत्ते का जहरीला शव खाने की वजह से तीन गुलदारों की मौत हुई है। बता दें कि तीनों गुलदार के शव अलग-अलग डिवीजनों की सीमाओं में मिले थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें