फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम योजनाओं के लाभ के लिए भटक रहे श्रमिक

विज्ञापन
कोटद्वार श्रम विभाग कार्यालय के बाहर बैठे पर्वतीय क्षेत्र के श्रमिक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
श्रम विभाग कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। घंटों कार्यालय में इंतजार करने के बाद भी श्रमिकों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में इन दिनों लोगों के श्रम कार्डों के नवीनीकरण और अन्य योजनाओं के फार्म भरे जा रहे हैं। कार्यालय खुलने से पहले ही श्रमिकों की कार्यालय में भीड़ जुट जा रही है। कर्मचारी काम का बोझ अधिक होने के कारण 50 लोगों को टोकन बांटकर कार्य शुरू कर रहे हैं। ऐसे में सुदूर पर्वतीय क्षेत्र से पहुंच रहे श्रमिकों को टोकन नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है।
दुगड्डा ब्लाक के घाड़ क्षेत्र के श्रमिक कमला देवी, राजेश्वरी देवी, रामलाल, चंद्रपाल सिंह ने बताया कि वे रोजाना सुबह करीब 11 से 12 बजे श्रम विभाग के दफ्तर में पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां पर पहले ही नंबर फुल हो जा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य भरत नेगी ने श्रम विभाग पर पर्वतीय क्षेत्र के श्रमिकों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि कई बार श्रम विभाग के अधिकारियों को पहाड़ के श्रमिकों के लिए अलग से व्यवस्था करने की मांग की गई, लेकिन इस पर कार्य नहीं हो रहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी वीपी जुयाल का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्र के श्रमिकों की समस्या की जानकारी मिली है। कर्मचारियों को पर्वतीय क्षेत्र के श्रमिकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें