फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान पर महिलाओं ने ठोका ताला

Sat, 08 Apr 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारीखाल विकासखंड के सिलोगी बाजार में महिला मंगल दल की अगुवाई में महिलाओं ने लगातार दूसरे दिन अंग्रेजी शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र में खोलने का विरोध करते हुए ताला जड़ दिया। महिलाओं के तेवर देखकर शराब कारोबारी भाग गए।
विज्ञापन


महिलाओं को समर्थन देने के लिए सिलोगी से सटे करीब 25 गांवों के जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। सभी लोगों ने हाईवे से हटाई गई अंग्रेजी शराब की दुकान को प्राथमिक स्कूल, पोस्ट आफिस और बैंक वाली गली में शिफ्ट करने का विरोध किया।

शनिवार को भी क्षेत्र की सभी महिलाएं अंग्रेजी शराब की दुकान के आगे एकत्र हुईं। महिलाओं के तेवर देखकर शराब कारोबारियों ने दुकान नहीं खोली। महिलाओं ने शराब की दुकान के लिए किराए पर भवन उपलब्ध कराने वालों को भी खरी-खोटी सुनाई। कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में शराब की दुकान कतई नहीं खोलने दी जाएगी। उन्होंने आबकारी विभाग, पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी है कि वह अविलंब दुकान को मौके से हटा दें, अन्यथा महिलाएं खुद ही दुकान को वहां से हटा देंगी।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में महिला मंगल दल सिलोगी की अध्यक्ष मीना देवी बलूनी, सूमा देवी, शांति देवी, सरला सिल्सवाल, दीपा देवी, ज्योति कुकरेती, मुन्नी देवी, मुन्नी सिल्सवाल, शकुंतला सिल्सवाल, भाना देवी भंडारी, पंचम सिंह बिष्ट, मनोज रावत, जोगेश्वर प्रसाद, मदनमोहन कोठारी, लक्ष्मण सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह नेगी, भगत सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह रावत और राजेंद्र प्रसाद सिल्सवाल मौजूद थे। परसूली के प्रधान सुरेश सिंह, ग्वील के प्रधान प्रदीप कुकरेती, बड़ेथ के प्रधान विवेकानंद समेत कई जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें