फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी फैक्ट्री के कर्मियों ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन

Sat, 08 Apr 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
strike - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
सिडकुल के सिगड्डी स्थित ग्रोथ सेंटर में एक सप्ताह से बंद पड़ी फैक्ट्री के श्रमिकों और कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी फैक्ट्री को जल्द खुलवाने और एक कर्मचारी से मारपीट के आरोपी ट्रांसपोर्ट ठेकेदार की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस के बाद अपनी मांगों के लिए तहसील में धरना भी दिया।
विज्ञापन


शनिवार को सिगड्डी समेत पूरे भाबर में कार्यरत फैक्ट्री के कर्मचारी विभिन्न वाहनों से यहां झंडाचौक हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने बदरीनाथ मार्ग, स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड होते हुए शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर फैक्ट्री प्रबंधन के दबाव में काम करने और मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सत्तारूढ़ दल से जुड़े एक ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। एबीवीपी के सदस्य सौरभ नौडियाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरव जोशी, रजनीश बेबनी, शांतनु थपलियाल ने श्रमिकों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में मंजीत नेगी, मीनाक्षी नेगी, बबली गुसाईं, प्रीति पाठक, संदीप राणा, निकिता रावत, दीपक जोशी, मोहित शर्मा, अमित नेगी, दिनेश जखमोला, अरविंद बिष्ट, धीरज उपाध्याय, अंकित ममगाईं, रणजीत बिष्ट, अजय धूलिया, एकता काला, हिमानी रावत, पूजा सैनी, विनोद मेहरा समेत कई श्रमिक मौजूद थे।

ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी और महासचिव डीपीएस बिष्ट ने बिना किसी पूर्व सूचना के फैक्ट्री को बंद करने और एक श्रमिक के साथ मारपीट की घटना की निंदा की है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समिति ने वहां कार्यरत तीन सौ कार्मिकों के हितों को मद्देनजर प्रबंधन और श्रमिकों के बीच द्विपक्षीय वार्ता करवाकर गतिरोध समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें