फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सामाजिक कुरीति उन्मूलन में महिलाएं निभा सकती हैं अहम भूमिका

Sun, 28 Dec 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में किया गया आह्वान
विज्ञापन

कोटद्वार। रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम अध्यक्षा डॉ. सरोज चौहान, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति सोनिया ध्यानी, अभिभावक प्रतिनिधि नीमा सेमवाल, गीता भारद्वाज एवं कार्यक्रम संयोजक संगीता रावत ने किया। मुख्य वक्ता सोनिया ध्यानी ने नारी शक्ति से समाज की विसंगतियों को दूर करने और चरित्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। वक्ता नीमा सेमवाल एवं गीता भारद्वाज ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए महिला समूह संगठन बनाकर नई चेतना लाने पर बल दिया।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सरोज चौहान ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार, आध्यात्मिक गुण एवं सामाजिक दायित्व की पूर्ति का भाव उत्पन्न कर उन्हें आदर्श नागरिक बनाने की शुरुआत हमें अपने घर से ही करनी चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं के बीच प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजिका संगीता रावत ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सप्तशक्ति कार्यक्रम की गढ़वाल संयोजिका मधुबाला नौटियाल, विनीता बिष्ट, नंदिनी नैथानी, साक्षी अग्रवाल, सरोज नेगी एवं संगीता कुकशाल सहित करीब 130 महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें