फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बच्चों ने बिखेरी लोक संस्कृति के रंग

Sun, 28 Dec 2025 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के विद्यालयों में बेनियल कल्चरल फीस्ट के अंतर्गत द्विवार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सिंचाई सलाहकार समिति उत्तराखंड के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, विशिष्ट अतिथि अजयपाल सिंह रावत, डॉ. पदमेश बुड़ाकोटी एवं प्रबंध निदेशक प्रकाशचंद्र कोठारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने रैट्रो डांस प्रस्तुत किया। द्रोपदी चीरहरण नाटक ने भावविभोर किया। एमकेवीएन कण्वघाटी के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नंदाजात यात्रा जागर नृत्य लोगों में आकर्षण का केंद्र बना।
नितीश कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व छात्र-छात्राओं डॉ. शिवांगी कंडवाल, संजय नेगी, अक्षित जोशी, सिद्धांत ध्यानी, मनीष भट्ट, सलोनी चौहान, आकांक्षा अधिकारी, आस्था ठाकुर, प्रदीप नेगी, हिमानी रावत, चिराग कुकरेती को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, सिंधु कोठारी, विपिन जदली, रिपुदमन बिष्ट, शूरवीर खेतवाल, शशि भूषण अमोली, राजेंद्र प्रसाद पंत, दलीप सिंह रावत, बीना मित्तल, गायत्री भट्ट आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें