फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: महिला केवल एक गृहिणी ही नहीं बल्कि समाज की रीढ़

Wed, 11 Mar 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में व्याख्यान कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

कण्वघाटी/किशनपुर। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल पर महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम हुआ। आर्ट गैलरी में चित्रों के माध्यम से भारतीय इतिहास में विशिष्ट महिलाओं के योगदान को साझा किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रियंवद ने किया। प्रियंवद ने छात्राओं को स्वयं के लिए आगे आने व सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास पर जोर देने की बात कही। कण्व किरण ग्रुप के सदस्य गौतम नेगी ने कहा कि महिला केवल एक गृहिणी ही नहीं बल्कि समाज की रीढ़ है। आंतरिक गुणवत्ता विनिश्चयं प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विनय देवलाल ने कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बदलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डॉ. गीता रावत शाह ने छात्राओं से सामाजिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की अपील की। डॉ. इंदू मलिक ने महिलाओं को अपनी मूल प्रकृति में रहते हुए समाज में चुनौतियों का सामना करने को कहा। डॉ. उषा सिंह ने छात्राओं को अपनी क्षमताओं को विकसित करने व नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी। दीप्ति मैठाणी ने काव्य के माध्यम से छात्राओं को आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने छात्राओं को सभी क्षेत्र में अपना योगदान बढ़ाने के साथ साथ तकनीकी शिक्षा के आयामों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने को कहा। इस अवसर पर डॉ. अंजू थपलियाल, कण्व किरण ग्रुप के गौरव, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
दीपक सुयाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें