फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों समेत महिला ने पीया जहर

Tue, 21 Jun 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में जहर पीने वाले बच्चों का इलाज करते डाक्टर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लाक की बल्ली ग्राम पंचायत में एक महिला के बच्चों को जहर पिलाने के साथ ही खुद भी मौत को गले लगाने की घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। घटना में महिला की सबसे छोटी बेटी साक्षी (सात वर्ष) की मौत हो गई जबकि बड़ी बेटी राधिका (12 वर्ष) और बेटा दीपक (11 वर्ष) की हालत भी गंभीर बनी है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस की सूचना पर महिला के पति ध्यान सिंह को हरिद्वार से कोटद्वार बुला लिया गया है। मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई। पति समेत सभी परिजन घटना से सकते में हैं। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ग्राम प्रधान मधु नेगी ने बताया कि एक दिन पहले ही रेखा देवी का पति छुट्टी से अपनी ड्यूटी पर गया था। रेखा देवी खुद भी व्यवहार कुशल महिला थी। उसके आत्मघाती कदम से पूरा गांव स्तब्ध है। राजस्व पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है कि आखिर ऐसी क्या बात थी, जो महिला अपने तीनों बच्चों संग मर जाना चाहती थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें