फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पति के साथ भाई के घर जा रही महिला की कार की चपेट में आने से मौत

Thu, 31 Aug 2023 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर गड्ढों के कारण अनियंत्रित हुई बाइक
विज्ञापन

रक्षाबंधन मनाने के लिए जा रही थी भाई के घर, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। रक्षाबंधन पर्व पर पति के साथ भाई के घर जा रही एक महिला गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रही एक कार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। यूपी की नजीबाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बिजनौर भेज दिया है।
शिवराजपुर (मोटाढांक) वार्ड के पार्षद मनोज पांथरी ने बताया कि उनके वार्ड की निवासी शकुंतला देवी (54) रक्षाबंधन पर्व पर पति रामचंद्र के साथ बाइक से नजीबाबाद के पास के गांव सुरनंगली में अपने भाई के यहां जा रही थी। इस दौरान नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और शकुंतला देवी बाइक से नीचे गिर गई। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उसके पति को भी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बिजनौर के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उनकी ओर से नजीबाबाद पुलिस को भी सूचना दी गई। त्योहार के दिन महिला की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पार्षद मनोज पांथरी ने बताया कि शकुंतला देवी के दो पुत्र हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों पंखे से चुनरी के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव

कोटद्वार। लकड़ी पड़ाव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चुनरी के सहारे पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि विवाहिता का पति के साथ किसी बात पर विवाद हुआ था। पुलिस और प्रभारी नायब तहसीलदार ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रभारी नायब तहसीलदार मनोहर नेगी ने परिजनों के हवाले से बताया कि खुशियाना (25) पत्नी इजहार आलम निवासी किशनगंज बिहार कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव में किराये के कमरे में रहती थी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका पति श्रमिक है। बुधवार रात को खुशयाना की पति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। परिजनों के अनुसार रात में खुशियाना ने चुनरी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। प्रभारी नायब तहसीलदार बताया कि मामला संदिग्ध होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की वास्तविक मौत का पता चल सकेगा। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की ओर से भी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें