फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कर्मवीर जयानंद भारतीय सम्मान से सम्मानित होंगे मदन कुमार शिल्पकार

Thu, 31 Aug 2023 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। एससी/एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मदन कुमार शिल्पकार को शैलशिल्पी कर्मवीर जयानंद भारती सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 6 सितंबर को शैलशिल्पी पराक्रम दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

शैलशिल्पी विकास संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने बताया कि मालनचौड़ काशीपुर निवासी मदन कुमार शिल्पकार दशकों से समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए नि:स्वार्थ भाव से अनवरत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षकों को संगठित करने के उद्देश्य से वर्षों पूर्व शिक्षक संगठन की बुनियाद रखी थी। वह संगठन आज पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षकों के हित में एक मजबूत संगठन के रूप में काम कर रहा है। इस पर संगठन ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। कहा कि यह पुरस्कार संगठन की ओर से वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष 6 सितंबर को ‘शैलशिल्पी पराक्रम दिवस’ पर प्रदान किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें