फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पिज्जा से निकला तार, महिला की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने दुकान में की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक पिज्जा हाउस में कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दुकान के किचन के साथ ही स्टोर का निरीक्षण किया और जांच के लिए दुकान से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए।
विज्ञापन


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कोटद्वार निवासी शिवानी गुप्ता नाम की एक महिला ने विगत 14 मई को शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने कहा कि नजीबाबाद रोड स्थित एक पिज्जा की दुकान से पिज्जा ऑर्डर किया था। जिसमें एक धातु का तार मिला। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने दुकान की चेकिंग की और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इस दौरान दुकान में साफ-सफाई के लिए दुकान स्वामी को नोटिस भी दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में प्रतिष्ठान स्वामी को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। साथ ही जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें