फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता से जीतेंगे विधानसभा चुनाव : डाॅ. रावत

Mon, 05 Oct 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। एकेश्वर ब्लॉक मुख्यालय पणखेत में रविवार को कांग्रेस की ओर से युवा शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार से त्रस्त जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देगी।
सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी, पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र रावत, युवा कांग्रेस जिला प्रभारी सिद्धार्थ वर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव सागर, विधानसभा अध्यक्ष विमल कोली, जिला पंचायत सदस्य पूनम कैंतुरा, प्रेम बहुखंडी और मनीष सुंदरियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी
चैन सिंह रावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें