फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रेलवे स्टेशन के सामने से नहीं हटने देंगे दुकानें

Sat, 29 Aug 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नवनिर्मित रेलवे स्टेशन के बाहर बनीं खोखानुमा दुकानों को हटाने के फैसले के विरोध में कारोबारियों का धरना-प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को प्रदर्शन में नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर बनीं खोखानुमा दुकानों को अतिक्रमण के दायरे में बताते हुए लोनिवि ने 18 अगस्त तक दुकानें हटा लेने का नोटिस कारोबारियों को जारी किया था। 19 अगस्त से कारोबारी दुकानें बंद कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचे नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश महामंत्री प्रकाशचंद्र मिश्रा ने कहा कि सरकार को विस्थापन नीति बनाते हुए मुआवजा तय करना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सेवकराम मानुजा, विवेक अग्रवाल, कुंज अग्रवाल, सुबोध कर्णवाल, लाजपत राय भाटिया, हरीश भाटिया, नितिन भाटिया, अभिनव आहूजा, हरजीत मल्होत्रा, विक्की देवल, यश वेदी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें