फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नहर के ऊपर लगे लोहे के जाल से खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी

Fri, 27 Nov 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। लालपुर में घराट मंदिर के समीप नहर पर लगाए गए लोहे के जाल से शिवपुर, मानपुर और सिताबपुर के ग्रामीणों को खेतों तक पानी पहुंचाने में परेशानी हो रही है। बारिश नहीं होने से खेतों में नमी कम हो गई है और फसलें सूखने के कगार पर है। किसानों को सिंचाई के लिए अधिक पानी की जरूरत है लेकिन जाल के कारण नहर से पानी ले जाने में दिक्कतें आ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश नहीं होने से खेती पर संकट मंडरा रहा है। खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसानों को उम्मीद थी कि नहर के पानी से सिंचाई कर फसलों को बचाया जा सकेगा लेकिन घराट मंदिर के समीप लगाए गए जाल ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता गोली बिष्ट, मनवर बिष्ट, अनिल नेगी, जगदीप रावत, पप्पू नेगी, बलवीर रावत, रघु नेगी, विक्रम सिंह और पिंटू बिष्ट सहित अन्य ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जाल के कारण पानी की आपूर्ति में आ रही बाधा दूर की जाए।
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग दुगड्डा के सहायक अभियंता महकार सिंह ने बताया कि उक्त स्थान पर मंदिर होने के कारण लोगों के नहर में गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुरोध पर ही वहां जाल लगाया गया था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जाल को हटाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें