पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में भाजपा की सेवा पखवाड़ा की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सेवा पखवाड़े के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाली सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में मंडल मुख्यालय पौड़ी में देश के मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली व गौतम गंभीर भी शिरकत करेंगे। सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता दायित्वधारी ऋषि कंडवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़े को सफल बनाने लिए मंडल प्रभारियों को भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पौड़ी नगर में गिरीश पैन्यूली, ग्रामीण में पूर्णिमा नेगी, कोट में रमेश कंडवाल, कल्जीखाल में प्रह्लाद रावत, अगरोड़ा में विवेक ममगाईं, श्रीनगर में क्रांति किशोर, खिर्सू में मधु खुगशाल, पाबौ में मनीष ममगाईं, पैठाणी में डाॅ. रजनी रावत, थलीसैंण में मैत्री प्रकाश, एकेश्वर में बृजमोहन सिंह, पोखड़ा में राजेश कंडारी व बीरोंखाल में सुरेंद्र सिंह नेगी, सतपुली में डाॅ.सुधीर जोशी को मंडल प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया।। वहीं, जिलाध्यक्ष कमलकिशोर रावत ने बताया कि सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के तहत
पौड़ी में क्रिकेटर विराट कोहली व गौतम गंभीर के भी पहुंचने की संभावना है। बताया कि 11 से 13 तक मंडल प्रभारियों की कार्यशालाएं होंगी। कार्यशाला में भाजपा जिलामंत्री गणेश भट्ट, सुमनलता ध्यानी, संतोषी रावत, यशपाल बेनाम, संतोष चंदोला आदि मौजूद रहे।