फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विपुल लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित, चंद्रमोहन बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जयहरीखाल। उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की शाखा जयहरीखाल (खुडोली) में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर विकासखंड के प्राथमिक शिक्षकों की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें विपुल भंडारी लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चद्रमोहन सिंह रावत ब्लाॅक मंत्री चुने गए।

बृहस्पतिवार को खुडोली में आयोजित गोष्ठी में विद्यालयों में घटती छात्र संख्या, वर्तमान में शिक्षा में नई चुनौतियां, निपुण भारत मिशन आदि बिंदुओं पर समीक्षात्मक चर्चा की गई। वहीं, विभागीय निर्वाचन अधिकारी/खंड शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल अमित कुमार चंद एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सारी अनिल मैंदोला, प्राथमिक संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान, जिला मंत्री मनीष राणा, पर्यवेक्षक त्रिलोक रावत और आशीष रावत आदि की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपुल भंडारी लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। विपुल भंडारी को 87 एवं उनके प्रतिद्वंद्वी सुबोध कुमार काला को मात्र 27 वोट मिले। मंत्री पद पर चंद्रमोहन सिंह रावत, उपाध्यक्ष पद पर जसपाल असवाल, संयुक्त मंत्री पद पर रविंद्र रावत, प्रचार मंत्री पद पर मुक्ता रावत, उप मंत्री पद पर अनिल रावत अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शंकर प्रसाद ध्यानी एवं कोषाध्यक्ष पद पर ताजवर सिंह, संगठन मंत्री पद पर मनमोहन बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष पद पर आरती रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें