फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ग्रामीणों को दी मशरूम उत्पादन की जानकारी

Wed, 04 Feb 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग और माटी जैव विविधता संरक्षण व सामाजिक शोध संगठन देहरादून की ओर से कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जीआईसी दुगड्डा में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र खर्कवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि बीडीओ बीडी रतूड़ी ने कहा कि ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। एसएचजी के माध्यम से इसका प्रबंधन किया जा रहा है।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश, नर्सरी कृषि विशेषज्ञ सुनील कुमार ने भी मशरूम प्रबंधन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण व बाजार से जुड़ाव के बारे में अवगत कराया। समापन समारोह में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर एबीडीओ राजीव ध्यानी, ग्राम प्रधान रेशमा, संस्था की सचिव डॉ. अंकिता राजपूत, प्रोग्राम को-ऑडिनेटर डॉ. जोखन शर्मा मौजूद रहे। संचालन जीआईसी के प्रवक्ता धनंजय ध्यानी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें