फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मिश्रवाणगांव-धनागांव सड़क का काम शुरू नहीं होने से ग्रामीण नाराज

Tue, 05 May 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को वर्षों से है मोटर मार्ग का इंतजार, जल्द काम शुरू करे विभाग
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के ओण पट्टी में मिश्रवाण गांव-धनागांव के लिए स्वीकृत पांच किमी सड़क का कार्य पांच साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीणों में लोनिवि के प्रति कड़ा रोष बना हुआ है। पैदल नाप रहे ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनाने का कार्य जल्द शुरू नहीं किया तो क्षेत्र के लाेगों को आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।
मिश्रवाण गांव-धनागांव के लिए लंबे संघर्ष के बाद 2020-21 में पांच किमी सड़क बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी लेकिन लोनिवि अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पाया है। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजना देवी, प्रधान आरती देवी और रमेश पंवार आदि ने कहा कि मिश्रवाण गांव, खेलगढ़ वल्ला, खोलगढ़ पल्ला और धनागांव के लोग लंबे समय से सड़क की राह ताक रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को 2020-21 में तब बड़ी राहत मिली थी, जब गांवाें को जोड़ने के लिए पांच किमी सड़क बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी लेकिन पांच साल से अधिक समय बीतने के बाद भी सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि तीन-चार किमी की पैदल दूरी नापना तब बड़ा मुश्किल होता है जब गांव में कोई बीमार होता है। उन्होंने विभाग की सुस्त कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पांच साल में लोनिवि वन भूमि की एनओसी का प्रस्ताव डीएफओ तक ही पहुंचा पाया है।
विज्ञापन



मिश्रवाण गांव-धनागांव प्रस्तावित मोटर मार्ग पर वन भूमि है। वन विभाग से एनओसी लेने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी को प्रस्ताव दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद ही कार्य शुरू किया जा सकता है।
- योगेश कुमार, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें