फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को किया याद

विज्ञापन
कोटद्वार में विजय दिवस पर आयोजित कार्यकम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विजय दिवस धूूमधाम से मनाया। लोगों ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीदों की कुर्बानी को याद कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास लैंसडौन की ओर से कोटद्वार के सैनिक विश्राम गृह में विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीदों की कुर्बानी याद करते हुए लोगों से सदैव वीरों को याद करने की अपील की। कहा कि वीर सैनिक देश की सरहदों में रात दिन देश की रक्षा कर रहे हैं, तभी जाकर देश के लोग चैन की नींद सो रहे हैं। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों में स्कूली बच्चों को शामिल करने और अगले वर्ष इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने की आयोजकों से अपील की।
इस अवसर पर लैंसडौन विधायक दिलीप रावत और एसडीएम कोटद्वार योगेश मेहरा ने जिला कल्याण एवं पुनर्वास लैंसडौन की ओर से 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीदों के परिजन राजेश्वरी देवी, गंगोत्री देवी, लीला देवी, लक्ष्मी देवी, लीला देवी, आनंदी देवी, चंदी देवी, लकमा देवी और गणेशी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग के संरक्षक ले. कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि), अध्यक्ष ले. कर्नल बीबी ध्यानी (सेनि), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के सहायक अधिकारी कैप्टन दरवान सिंह गुसाईं (सेनि) आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार की ओर से मानपुर स्थित शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज में विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परिषद की ओर से 1971 में भारत पाक युद्ध में शहीद हुए शहीद प्रेम सिंह बिष्ट की पत्नी सावित्री देवी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन सीपी डोबरियाल (सेनि), विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण कुमार भदूला, राकेश शाह, सुभाष कुकरेती, सुरेश रावत, कुमुद कुमार घिल्डियाल, मनवीर सिंह, आशीष भदूला, सूरवीर सिंह खेतवाल, बालराम सिंह रावत, अनूप बिष्ट, अमीता साहनी, राजे सिंह रावत, सुरेंद्र प्रसाद जखमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें