फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रंगोली में वंशिका व मेहंदी प्रतियोगिता में आराध्या अव्वल

Sat, 11 Apr 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय जूनियर हाईस्कूल पदमपुर सुखरो में हुआ बाल मेले का आयोजन
विज्ञापन

कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद देहरादून की ओर से राजकीय जूनियर हाईस्कूल पदमपुर में आयोजित जनपदीय बाल मेले में राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में आराध्या व चित्रकला प्रतियोगिता में राघव सिंह प्रथम रहे।

बाल मेले का उद्घाटन प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी प्रधानाचार्य उमाकांत कुकरेती ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में वंशिका, सृष्टि, आस्था ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। मेहंदी में आराध्या, कहकशा, आस्था क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। चित्रकला में राघव सिंह, मरियम, आर्यन नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान में मोहम्मद ओसामा, लकी चंद्र, आस्था ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इससे पूर्व राजकीय प्राथमिक विद्यालय नींबूचौड़ की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी नैथानी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अरुण कुकरेती, निधि रावत, सुषमा ममगाईं, संतोष रावत, अंजनी डिमरी, रविंद्र प्रसाद मंजेड़ा, अजय नौडियाल, सुबोध ध्यानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें