फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तीज महोत्सव में वंशिका और रजनी बनीं तीज क्वीन

Fri, 14 Aug 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की स्थानीय शाखा की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने तीज के गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। इस मौके पर आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वंशिका अग्रवाल और सीनियर वर्ग में रजनी अग्रवाल तीज क्वीन चुनीं गईं।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद कविता मित्तल और विशिष्ट अतिथि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण ने संयुक्त रूप से किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वंशिका अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर तीज क्वीन का खिताब जीता। दामिनी जिंदल द्वितीय और कीर्ति अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सीनियर वर्ग में रजनी अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। नीलम अग्रवाल ने दूसरा और हेमा अग्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ज्योति माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष राम प्रसाद जिंदल, मंजू अग्रवाल, गीता जिंदल, प्रिया मित्तल, मानसी गोयल, पूजा अग्रवाल, रोली मित्तल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें