फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सर्वाधिक पदक अर्जित कर वेलर हाउस बना चैंपियन

Thu, 20 Nov 2025 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हैप्पी होम स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन हुआ। व्यक्तिगत स्पर्धा में सिया और आशुतोष ने ट्रॉफी जीती। हाउस स्पर्धा में सर्वाधिक पदक जीतकर वेलर हाउस चैंपियन बना।
विज्ञापन

स्कूल मैदान पर प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की निदेशक उषा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पीएनबी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अंकुर पोद्दार ने किया। स्कूल के हाउस वेलर, हार्मनी, विक्ट्री और होप ने शानदार प्रदर्शन किया। दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, रिले रेस, बाधा दौड़ आदि स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद वेलर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हार्मनी हाउस द्वितीय, विक्ट्री हाउस तृतीय और होप हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा। व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत बालिका वर्ग में सिया रावत और बालक वर्ग में आशुतोष सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कुंवर राज सिंह मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा सर्वाधिक पदक अर्जित करने पर वेलर हाउस को इस वर्ष की ग्लैडविन मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों के बीच हुईं स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रधानाचार्या शालिनी सिंह ने नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान सुमित गंगवार, शुभम देशवाल, फुटबाल कोच विजय भोये, हाउस कोऑर्डिनेटर रेनू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
चरनजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें