फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन समाप्त, चार टीकाकरण केंद्रों पर लटके ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक समाप्त होने पर कोटद्वार के चार कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर तालेे लटक गए हैं। बेस अस्पताल कोटद्वार में सोमवार तक के लिए वैक्सीन उपलब्ध हैं और पीएचसी दुगड्डा में रविवार को वैक्सीन समाप्त होने से सोमवार से यहां भी कोरोना टीकाकरण ठप हो जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब सात बजे से लोग कोरोना टीकाकरण के लिए कोटद्वार के कोविड केयर सेंटर कौड़िया, कोरोना टीकाकरण केंद्र मोटाढांक, कलालघाटी और कोरोना टीकाकरण केंद्र लालपानी में लाइन पर लग गए। सुबह आठ बजे स्वास्थ्य कर्मचारियों के नहीं पहुंचने पर लोगों को वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई, दो घंटे से लाइन में खड़े लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
दुगड्डा ब्लाक के कोविड-19 चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण रविवार को दुगड्डा ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा को छोड़कर सभी चार टीकाकरण केंद्र बंद हैं। पीएचसी दुगड्डा में रविवार को वैक्सीन समाप्त हो गई है। सोमवार से वहां भी टीकाकरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

उधर, बेस अस्पताल कोटद्वार के पीएस डॉ. बीसी काला ने बताया कि बेस अस्पताल में सोमवार तक का स्टॉक मौजूद है। सोमवार तक वैक्सीन नहीं पहुंचने से मंगलवार से बेस अस्पताल में भी टीकाकरण का कार्य नहीं हो सकेगा। उन्होंने सोमवार तक वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें