फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: फायर अलर्ट मिलते ही फायर फाइटरों की टीम हुई रवाना, आग पर पाया काबू

Wed, 18 Feb 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन के मटियाली रेंज में हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन
विज्ञापन

दुगड्डा/कोटद्वार। भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन के मटियाली रेंज में वनाग्नि रोकथाम व नियंत्रण के लिए बुधवार को फाॅरेस्ट फायर मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आग बुझाते हुए चोटिल फायर फाइटर का रेस्क्यू कर उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया।

मटियाली रेंज के क्षेत्राधिकारी बीडी जोशी ने बताया कि बुधवार को राज्य स्तर पर प्रत्येक वन प्रभाग में माॅक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके तहत देहरादून से पूर्वाह्न 11:22 बजे फायर अलर्ट मिला। फायर अलर्ट का प्वाइंट रेंज कार्यालय से करीब चार सौ मीटर था। सूचना मिलते ही फायर फाइटिंग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण करने की कवायद शुरू कर दी। दोपहर 12:03 बजे टीम ने आग पर काबू पाया। भूमि संरक्षण वन प्रभाग, लैंसडौन की डीएफओ स्पर्श काला ने मॉक ड्रिल के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ प्रशांत हिंदवान ने कहा कि मॉक ड्रिल फायर की घटना का नाट्य रूपांतरण है। कार्यक्रम में एसडीआरएफ सतपुली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांडामंडी के चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद सिलोड़ी, हंस फाउंडेशन के ब्लाॅक समन्वयक रोहित गडिया, गोहरी रेंज अधिकारी सुनील रावत, रिखणीखाल से भजन सिंह, वन दरोगा कमलेश रतूड़ी, राधावल्लभ उनियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें