फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने किया गुरुजी की पुस्तक का विमोचन

Sat, 26 Dec 2015 07:52 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाड़ा में तैनात शिक्षक महेशानंद का गढ़वाली कथा संग्रह ‘उलार’ का विमोचन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया। गुरुजी की पुस्तक का विमोचन करने को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता दिखी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वाली परंपरानुसार रोट काटकर की गई। इसके बाद  विद्यार्थियों की ओर से शिक्षक महेशानंद की पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक एवं पुस्तक के लेखक महेशानंद ने बताया कि ‘उलार’ (जिसमें प्रेम की अभिव्यक्ति हो) गढ़वाली कथा संग्रह उनकी तीसरी गढ़वाली पुस्तक है। इस पुस्तक में उन्होंने तैड़ि की तिलौगा, सैदेइ, ढकरव्वै आदि लोक कथा व कई हास्य व्यंग्य शामिल किए हैं जिसमें गढ़वाल की परंपराओं को बखूबी उकेरा गया है। कार्यक्रम में  शिक्षक कमल उप्रेती, भूपेंद्र सिंह, स्वरूप नौटियाल, सुशीला देवी, शुकंतला देवी, मुक्ता चमोली, हिमांशी, नीलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें