फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में प्याज की खेती पर जोर

Sat, 26 Dec 2015 07:51 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल प्याज के दामों में आए उछाल को देखते हुए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार का कृषि विज्ञान केंद्र प्याज की खेती पर विशेष जोर दे रहा है। प्याज की पैदावार बढ़ाने के लिए केंद्र की ओर से किसानों को रियायती दरों पर साढे़ तीन लाख पौध वितरित की जा चुकी है। उन्हें पैदावार बढ़ाने के बारे में भी जानकारियां दी जा रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी अंशुमान सिंह ने बताया कि  प्याज के दामों में आए उछाल को देखते हुए केंद्र की ओर से ‘आपरेशन वैज’ कार्यक्रम के अंतर्गत अक्तूबर में पाबौ, थलीसैण, पौड़ी, एकेश्वर, खिर्सू आदि ब्लाकों के किसानों को 20 किलो प्याज का बीज वितरित किया। कई किसान प्याज का बीज लेने से वंचित रह गए। इसको देखते हुए उनके निर्देशन में केंद्र की ओर से अपने पॉलीहाउस में चार लाख से अधिक प्याज की पौध तैयार की गई।
अब इन पौधों को किसानों को पांच रुपये प्रति सैकड़ा की दर से वितरित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत साढे़ तीन लाख पौध किसानों को वितरित की जा चुकी है। ग्वीठ गांव निवासी विनोद, प्रेम सिंह, धुलेत निवासी विजय सिंह, गुड्डू लाल,  सैैंजी निवासी मनवर सिंह, दयाराम सहित कई किसान खुद केंद्र में आकर पौध ले जा चुके हैं।  क्षेत्र के किसानों को एग्री फाउंड लाइट रेड प्रजाति के प्याज की इन पौधों को लगाने के तौर तरीकों के बारे में जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


20 से 10 तक करें रोपाई
कृषि विज्ञान केंद्र भरसार के प्रभारी अधिकारी अंशुमान सिंह ने बताया कि प्याज की रोपाई के लिए बीस दिसंबर से दस जनवरी का समय सबसे उपयुक्त है। दस जनवरी से बाद में रोपाई करने पर इसमें फूल आने शुरू हो जाते हैं जिससे पैदावार कम हो जाती है।  उन्होंने बताया कि खेतों में पौधों की रोपाई 10-15 से.मी. की दूरी पर 2-3 से.मी. गहराई तक करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें