कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बलभद्रपुर नयागांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि बलभद्रपुर नयागांव निवासी कीर्तिका (11) पुत्री रवि ने शुक्रवार देर शाम पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मृतका के माता पिता बाहर गए थे। जब वे घर लौटे तो देखा कि कीर्तिका पंखे पर लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें उसने लिखा है कि दो माह पहले उसके मामा कुंभीचौड़ निवासी सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। तभी से वह अत्यधिक दुखी थी। कीर्तिका का दो साल का छोटा भाई है। संवाद