फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की हत्या, पुलिस करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में लावारिस कुत्तों को गोली मारने और दूध में जहर देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीआर दि लाइट सामाजिक संस्था की शिकायत पर एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने लैंसडौन कोतवाल को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को संस्था के सदस्य शैलेंद्र ध्यानी, खुशी चौहान, आयुष शर्मा के साथ स्थानीय निवासी राजेश ध्यानी, संजय कन्नौजिया ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह से अज्ञात लोग लावारिस कुत्तों की हत्या कर उनके शव धूरा गांव स्थित जंगल में फेंक रहे हैं। आरोप है कि कुत्तों को गोली मारकर या दूध में जहर देकर मारा गया है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि छावनी क्षेत्र में लावारिस कुत्तों को मारने की शिकायत मिली है। मामले की जांच का जिम्मा कोतवाली निरीक्षक को दिया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें