फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में आग लगाते दो युवक धरे

Sat, 23 Apr 2016 07:18 PM IST
अमर उजाला, लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के लैंसडौन रेंज के जंगल में आग लगाना दो युवकों को भारी पड़ गया। वन विभाग ने दोनों युवकों को आग लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया औश्र उनसे पंद्रह हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन


 रेंज अधिकारी जगपाल सिंह रावत ने बताया कि शनिवार दोपहर में लैंसडौन रेंज के सिलोगी कंपाउंड संख्या सात के जंगल में वन दरोगा ठाकुर सिंह, वन आरक्षी राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह गश्त पर थे। तभी उनकी नजर जंगल में आग लगाते हुए दो युवकों पर पड़ी। उन्होंने उन्होंने घेरा बनाकर दोनों युवकों को मौके पर आग लगाते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। युवकों को लैंसडौन रेंज कार्यालय लाया गया। पकड़े गए युवक ग्राम बागी किनसुर निवासी चेतन कुमार और  सुमैरसैंण निवासी रामस्वरूप से 15 हजार रुपया जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें