फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो और मरीज भर्ती

Tue, 04 Oct 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
dengue
विज्ञापन
जिला अस्पताल पौड़ी में मंगलवार को एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। सोमवार को भी एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उसे सर्जिकल वार्ड - 2 में भर्ती किया गया है। दूसरा मरीज मेडिसिन वार्ड में भर्ती है।   अस्पताल प्रशासन के मुताबिक डेेंगू रिपोर्ट हुए मरीज बाहर से आए हैं। इनमें से एक मरीज मेडिसिन वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन


मरीज धारा रोड का रहने वाला है। श्रीनगर में काम करता है। बीच में देहरादून गया था, आशंका है कि उसे वहीं से डेेंगू हुआ होगा। इसके अलावा बाल्मीकि बस्ती निवासी एक अन्य मरीज सर्जिकल वार्ड -2 में भर्ती है। मंगलवार को उसकी सेहत में सुधार हुआ है।

प्रमुख अधीक्षक (कार्यवाहक) डा. यूएस कंडवाल का कहना है कि जिला अस्पताल में एलायजा टेस्ट की सुविधा तो है लेकिन प्लेटलेट्स की नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल के दवा स्टोर में सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। उनका कहना है कि कम्युनिकेशन गेप के कारण कुछ तीमारदार बाजार से दवा खरीदकर ला रहे होंगे।                   
विज्ञापन

               
डेंगू के लक्षण                  
- तेज सिरदर्द, जोड़ों में तेज दर्द, बदन दर्द, तेज बुखार, उल्टियां आना, शरीर में लाल-लाल चकत्ते पड़ना।                  

कैसे करें बचाव                  
- पैरासीटामोल खाएं, तुरंत चिकित्सक को दिखाएं, मच्छरों से बचें, घर और आसपास पानी नहीं जमा होने दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। एस्प्रेन की गोली नहीं खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें