फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण वाले वायरल का बढ़ रहा प्रकोप

Tue, 04 Oct 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
 गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में अभी तक डेंगू का तो कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है, लेकिन डेंगू जैसे लक्षण वाले वायरल से सैकड़ों लोग पीड़ित चल रहे हैं। कई मरीजों के ब्लड सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने से मरीज और अस्पताल प्रशासन ने राहत महसूस की है। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की ही बात की जाए तो आए दिन यहां सैकड़ों मरीज सिर्फ वायरल के ही आ रहे हैं, जिससे चिकित्सालय मरीजों से खचाखच भरा हुआ है।
विज्ञापन


राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डा. सुभाष कुमार ने बताया कि डेंगू के परीक्षण की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, लेकिन अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि डेंगू के लक्षण तो मरीजों में पाए जा रहे हैं, लेकिन एलाइजा टेस्ट के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोटद्वार सरकारी अस्पताल में डेंगू के परीक्षण के लिए अभी एलाइजा टेस्ट की व्यवस्था नहीं है, लिहाजा मरीजों के सैंपल पौड़ी जिला अस्पताल या श्रीनगर बेस अस्पताल भेजे जा रहे हैं।

चिकित्सालय के फिजीशियन डा. जेसी ध्यानी ने बताया कि आजकल चिकित्सालय में सबसे ज्यादा मामले वायरल के ही आ रहे हैं। रोज उनकी ओपीडी में 150 से ज्यादा मरीज सिर्फ वायरल के ही आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार वायरल का प्रकोप ज्यादा है। लोगों को अपने आसपास साफ सुथरा माहौल रखना चाहिए और शुद्ध पानी पीना चाहिए ताकि वायरल से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


लकड़ीपड़ाव-आमपड़ाव बस्तियों में सबसे ज्यादा मामले
कोटद्वार। चिकित्सकों की मानें तो डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया व वायरल इन सबकी सबसे बड़ी वजह गंदगी है। गंदगी व ठहरे हुए पानी में मच्छर एवं अन्य संक्रमित बीमारियां पनपती हैं, जिसके लोग शिकार हो जाते हैं। चिकित्सकों के अनुसार सबसे ज्यादा वायरल के मामले लकड़ीपड़ाव, आमपड़ाव व ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे हैं।

बता दें कि लकड़ीपड़ाव, गाड़ीघाट, आमपड़ाव आदि स्थानों पर सफाई का स्तर उतना अच्छा नहीं है। कई स्थानों पर तो सीवर लाइन खुले में बह रही है, जिससे काफी दुर्गंध भी उठ रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसडीएम राकेश तिवारी का कहना है कि नगर पालिका को सफाई की व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें