फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटे दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रिखणीखाल तहसील के अंतर्गत एक गांव में दो बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों बच्चों और उनके संपर्क में आए चार लोगों को कोविड केयर सेंटर, कौड़िया में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रिखणीखाल स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. राशिद खान ने बताया कि दोनों बच्चे अपनी मां के साथ बीती 21 जून को मुंबई से कोटद्वार पहुंचे थे। यहां सात दिन क्वारंटीन में रहने के बाद उन्हें गांव में होम क्वारंटीन किया गया था।
संक्रमित बच्चों में एक की उम्र दो साल और दूसरे की आयु छह वर्ष है। बीती पांच जुलाई को बच्चों में कोरोना के लक्षण मिलने पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए ऋषिकेश, एम्स भेजे गए थे। सोमवार को दोनों बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें