सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन के शिवम सिंह ने 98.4 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। आदर्श विद्या निकेतन, कोटद्वार की दिव्या और आरपी पब्लिक स्कूल, तेलीपाड़ा की रिमझिम अग्रवाल क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी स्कूल के रितिकराज यादव ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 97.8 अंक हासिल किए। उधर, केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन में आंचल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पास होने के बाद ज्यादातर छात्र छात्राएं स्कूल पहुंचे और उन्होंने अपने शिक्षकों से उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
बलूनी पब्लिक स्कूल में अभिलाषा बनी टॉपर
बलूनी पब्लिक स्कूल में अभिलाषा बलूनी ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। जबकि आदित्य मिश्रा 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और दिव्यम थपलियाल 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
एसजीआरआर में विनय बिष्ट रहे अव्वल
श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल में विनय बिष्ट ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया है। इसके अलावा अमन ध्यानी 96, सर्वज्ञ ने 96, सुमित कंडवाल ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
हैप्पी होम में सारस्वत रावत की धाक
हैप्पी होम स्कूल में सारस्वत रावत 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। इसके अलावा मिस्बा परवीन ने 88.4, चैतन्य रावत ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
आरसीडी पब्लिक में प्रभिषेक सबसे ऊपर
आरसीडी पब्लिक स्कूल में प्रभिषेक जखमोला ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
डीएवी पब्लिक में अनुश्री रावत टॉपर
डीएवी पब्लिक स्कूल में अनुश्री रावत ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया है। जबकि वैभव अग्रवाल ने 97.2, कनिका बिष्ट 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
नवयुग में साक्षी ने मारी बाजी
नवयुग पब्लिक स्कूल में साक्षी धूलिया ने सर्वाधिक 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। साक्षी नेगी ने 89, तेजेंद्र सिंह ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
एमकेवीएन में निखिल रावत अव्वल
एमकेवीएन स्कूल में निखिल रावत ने सर्वाधिक 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, अभिजीत रावत ने 93.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय और खुशी ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
टीसीजी में सोनाक्षी रही टॉप पर
टीसीजी में सोनाक्षी भंडारी ने सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। गौरव शाह ने 94.2, अमीषा रावत 94.2 और कनिष्का गुसाई 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
एवीएन में आयुषी ने पाए 98 फीसदी अंक
एवीएन स्कूल में आयुषी सैनी 98 फीसदी अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। वहीं, नेहा नेगी 97.2 अंक प्राप्त किए हैं।
डेफोडिल्स में साक्षी अव्वल
डेफोडिल्स स्कूल में साक्षी चमोली ने 92.3 प्रतिशत, दीक्षा नौडियाल 86 और शिवानी सुंद्रियाल ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
बाल भारती में अंजलि टॉप पर
बाल भारती पब्लिक स्कूल में अंजलि नेेगी ने 93.4 प्रतिशत, आकांशा कबडाल ने 93 और दीपशिखा रावत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
महर्षि विद्या मंदिर भाष्कर छाए
महर्षि विद्या मंदिर में भाष्कर रावत ने 94.8, प्रियांशी नेगी ने 90 ओर आसीन घिल्डियाल ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है।