फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक को रिझाने के चक्कर में दो भाई भिड़े

Wed, 02 Nov 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मालिनी मार्केट में ग्राहक को अपनी दुकानों में रिझाने के चक्कर में रेडीमेड कपड़े के दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। दोनों दुकानदारों ने डंडे से एक दूसरे पर हमला बोला, जिसके चलते दोनों घायल हो गए। दोनों दुकानदारों ने कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर मारपीट और गाली गलौच का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों दुकानदार चचेरे भाई बताए जा रहें हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गुलशन भाटिया और राकेश भाटिया आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। उनकी मालिनी मार्केट में आमने-सामने रेडीमेड कपड़े की दुकानें हैं। ग्राहकों को रिझाने के लिए चक्कर में बुधवार को दोनों दुकानदारों में पहले बोलचाल हुई और बाद में नौबत लाठीडंडे तक पहुंच गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष कोतवाली चले आए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में मारपीट और गाली गलौच की तहरीर दी गई हैं।

उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों दुकानदारों को चोट आई हैं। उनका मेडिकल करा दिया गया है। दोनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है। बताया कि दोनों में इससे पूर्व भी कई बार विवाद हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें