फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा से सतपुली तक बनेगी सुरंग : तीरथ रावत

विज्ञापन
बौंसाल पुल का लोकार्पण करते गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को पौड़ी हाईवे को कल्जीखाल विकासखंड से जोड़ने वाले बौंसाल पुल का लोकार्पण किया। 562.75 लाख रुपये की लागत से निर्मित 60 मीटर स्पान के स्टील ट्रस मोटर पुल से आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन

सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा से सतपुली तक सुरंग बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इसकी विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। दुगड्डा से सतपुली के बीच सुरंग निर्माण से सतपुली और कोटद्वार के बीच का 2 घंटे का सफर महज आधे घंटे में तय हो सकेगा।
बौंसाल से कल्जीखाल तक डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। शीघ्र ही इसके टेंडर जारी किए जाएंगे। इस मौके पर पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि वे विधानसभा के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्प है। अंतिम व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा कल्जीखाल मंडल अध्यक्ष अशोक डुकलान, मंडल महामंत्री मनोज नैथानी, लोनिवि के विश्व बैंक पौड़ी डिवीजन के अधिशासी अभियंता केएस रावत, सांसद प्रतिनिधि संजय पटवाल, मनमोहन घिल्डियाल, गणेश रावत, हरेंद्र पवार, सतेंद्र रावत समेत अनेक विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें