फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमसौड़ में हाईवे पर फंसा ट्रक, तीन घंटे लगा जाम

विज्ञापन
कोटद्वार-दुगड्डा के बीच हाईवे पर लगी वाहनों की लाइन। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कोटद्वार-दुगड्डा के बीच आमसौड़ के पास हाईवे के 50 मीटर हिस्से में मंगलवार को भी आवाजाही प्रभावित रही। यहां बारिश से कीचड़ हो गया है। मंगलवार सुबह हाईवे पर कीचड़ में लकड़ी से भरा ट्रक फंस गया, जिसके कारण हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा। ऐसे में यात्रियों और सरकारी कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आमसौड़ के पास हाईवे धंसने वाली जगह पर यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे यातायात सामान्य रूप से चल रहा था। तभी लकड़ी से भरा एक ट्रक पुश्ता निर्माण के स्थान पर कीचड़ होने से वहां फंस गया। लोक निर्माण विभाग के एनएच धुमाकोट खंड के अधिकारी कर्मचारियों ने किसी तरह जेसीबी से खींचकर ट्रक को करीब नौ बजे बाहर निकाला। इस दौरान हाईवे बंद होने से दुगड्डा, यमकेश्वर, लैंसडौन, जयहरीखाल और द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक जाम में फंसे रहे। इसके बाद विभाग ने हाईवे की एक बार फिर से मरम्मत की और हाईवे यातायात के लिए खोल दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। लोक निर्माण विभाग के एनएच खंड धुमाकोट के जेई आशीष सैनी ने बताया कि मंगलवार सुबह एक लकड़ी से भरे ट्रक के हाईवे पर फंस जाने के कारण हाईवे बंद रहा। ट्रक को निकालकर हाईवे की मरम्मत करने के बाद अब सभी वाहनों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें